Add To collaction

20 शार्ट स्टोरी लघुकथा =किराय की कोख ( जेनर = स्त्री विशेष ))

लघुकथा  

शीर्षक  = किराये की कोख 


जेनर = स्त्री विशेष 



जैसा की आप  सब  देख  सकते  है , यही  वो जगह  है  जहाँ से कूद  कर  मशहूर  मॉडल सुजेन डैनियल जो की पिछले  कुछ दिनों से मॉडलिंग से दूर  थी  और उनके पति  अब्राहम डैनियल के बीच  काफी दिनों से कुछ  पारिवारिक समस्या चल  रही  थी  और सूत्रो से खबर  मिली है  की वो अब अपने बच्चों को लेकर  कही  दूर  जा चुके  है । जिसकी वजह  से सुजेन डैनियल काफी दिनों से अपने इस घर  में बंद  थी  और आज  उन्होंने एक बड़ा  कदम  उठाते  हुए  खुद  ख़ुशी  की कोशिश  की और बालकनी  से कूद  गयी  ।  जो की इस समय  ICU में भर्ती  है ।कैमरामैन  अशोक  के साथ  जी न्यूज़


नही ये नही हो सकता  मेरी बेटी खुदखशी  नही कर  सकती  वो तो बहुत  बहादुर  थी, वो ये कायरो  वाला काम नही कर  सकती । सुजेन की मॉम  एमली मसीह जो की टीवी पर  चल  रही  न्यूज़ देख  कर  घबरा  उठी  और अपना पर्स उठा  कर  बाहर  की और निकली।


उन्होंने रास्ते में अपने दामाद अब्राहम को फ़ोन  लगाया  उसने फोन  उठाया । इससे पहले  एमली कुछ  कहती  अब्राहम ने कहा " मैं जानता हूँ सुजेन अस्पताल में है  लेकिन वो आज  जिस हाल में भी  है  अपनी वजह  से है  उसने मुझे  तलाक  दे दी है  और उसके बच्चे  जो उसकी कोख  से नही बल्कि किराये की कोख  से जन्मे थे  वो मेरे पास  है  उनपर  सिर्फ मेरा हक़  है , मेरा अब उस खुदगर्ज़  लड़की  से कोइ वास्ता नही मरे या जिए  आप  मुझे  दोबारा कॉल मत  करना  ये कह  कर  अब्राहम ने फ़ोन  रख  दिया "

"सुनो बेटा मेरी बात तो सुनो उसे तुम्हारी ज़रूरत  है  " एमली ने कहा लेकिन जब  तक फ़ोन  कट चुका  था 

उसकी आँखों  में आंसू  थे  और वो दौड़ती हुयी ऑटो में बैठ  गयी  और अस्पताल चलने  का कहा  और अपने आप  से बोली " आह! , सुजेन आह !तूने  ये किया कर  दिया आज  अब्राहम ने भी  तुझसे  मुँह फेर  लिया जो कभी  तेरे प्यार में पागल  था । लेकिन तूने  भी  तो कभी  उसे अपना नही समझा  तू  तो बस  अपने सपने  के पीछे  ही भागती  रही  आह ! सुजेन आह  तूने  ये किया कर  दिया मेरी बच्ची  गॉड तेरी हेल्प करे  " गले  में पड़े  क्रॉस को आँखों  पर  लगाते  हुए  एमली ने कहा


"मैडम  अस्पताल आ गया  यही  वो अस्पताल है  जहाँ उस मॉडल सुजेन को लाया गया  है  जिसके पोस्टर हर  चौराहे  पर  लगे  होते है  आप  उसकी रिश्तेदार हो " ऑटो  वाले ने कहा

 मैं उसकी माँ हूँ, एमली ने पैसे देते हुए  कहा और भाग  कर  अंदर  चली  गयी ।

पागलो की तरह  अस्पताल के रिसेप्शन पर  जाती और पूछती  " सु,,,,,, सु,,,,,, सु,,, सुजेन कहा है  मैं उसकी माँ हूँ "


कौन,सुजेन दैनियल, आप  सुजेन दैनियल  की मॉम है  वो मशहूर  मॉडल  रिसेप्शनिस्ट ने पूछा ।


"हाँ, कहा  है  वो " एमली ने जवाब  दिया


"मेम उनका अभी  ऑपरेशन चल  रहा  है । वो अभी  ऑपरेशन  थिएटर  में है  आप  जब तक प्रतीक्षा कक्ष  में इंतज़ार  कर  सकती  है  जैसा भी  कुछ  होगा आपको  बता दिया जाएगा क्यूंकि उनकी हालत  बेहद  नाजुक है  आपको  हिम्मत से काम लेना होगा कुछ  भी  हो सकता  है  " रिसेप्शनिस्ट ने कहा

एमली वहा  पड़ी  कुर्सी पर  बैठ  गयी  और गले में पड़े  क्रॉस को हाथ  में लेकर   रोती हुयी बोली " जीसस  प्लीज् सेव माय डॉटर आई बेग यू मैं जानती हूँ उसने अपने सपने  को हकीकत  में बदलने  के लिए  बहुत  लोगो का दिल दुखाया  है  मुझे  भी  उसने छोड़  दिया था  लेकिन फिर  भी  उसे एक मौका तो मिलना चाहिए  जिसमे वो अपने गुनाहो की माफ़ी मांग सके  जिस जिस का भी उसने दिल दुखाया  था  अपने सपने  के खातिर  प्लीज् गॉड सेव  माय डॉटर  "


ऑपरेशन काफी देर चला  और डॉक्टर कामयाब भी  हो गए । सुजेन बच  चुकी  थी  लेकिन कुछ  घंटे  उसके लिए  बहुत  भारी  थे  अगर  वो उन घंटो  में होश  में आ गयी  तो ठीक  वरना  वो कोमा में जा सकती  थी  क्यूंकि उसके दिमाग़ में काफी चोट  आयी  थी  अंदरूनी ।


नर्स ने उसकी माँ को बताया । एमली बहुत  रो रही  थी  उसका सुजेन के अलावा इस दुनिया में कोइ भी  नही था । सुजेन को कमरे  में शिफ्ट कर  दिया गया  था  जहाँ वो मशीनो  के बीच  घिरी  थी ।


उसके पास  उस समय  उसकी माँ थी  जिससे उसने कभी  सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए  थे  सिर्फ और सिर्फ एक मशहूर  मॉडल  बनने  के लिए  । लेकिन औलाद  भले  ही अपने सपनों  और प्यार के खातिर  माँ बाप से रिश्ता तोड़ ले लेकिन माँ बाप का दिल हमेशा  अपनी औलाद  के लिए  नर्म ही रहता  है  भले  ही वो उपर  से कितने ही सख्त  हो लेकिन अंदर  से उनका दिल हर  दम  अपने औलाद  के लिए  रोता रहता  है ।


दो दिन बाद सुजेन को होश  आ  गया  लेकिन वो उस समय ना तो कुछ  बोल ही सकती  थी और ना ही अपना कोइ अंग हिला सकती  थी । लेकिन डॉक्टर खुश  थे  की वो कोमा में नही गयी  बाकी सारी रिकवरी  धीरे  धीरे  समय  के साथ  हो जाएगी। एमली खुश  थी  अपनी बेटी को दोबारा ज़िंदा देख कर.

उसने ये खबर  सुन अपने गले  में पड़े  क्रॉस को हाथ  में लिया और उसे चूम  कर  और आँखो  से लगा  कर  बोली " thanks god मेरी बेटी को बचाने  के लिए  "


कुछ  सप्ताह बाद सुजेन सही  होने लगी  सबसे  पहले  उसने वहा  अपनी माँ को पाया जो उसे बाहर  खिड़की  से देख  रही  थी । एमली की आँखों  में आंसू थे  सुजेन ने उसे अपनी ऊँगली का इशारा  देते हुए  अंदर  बुलाया।

एमली अंदर  गयी । सुजेन थोड़ा  उठी  और बोली " मॉम आप  कब से यहाँ हो और मैं कब  से इस अस्पताल में हूँ मैं मर  क्यू नही गयी । मैं तो मरना चाहती  थी  ये कह  कर  वो रोने लगी "


"नही बेटा ऐसी बाते मत  करो  " एमली ने उसे चुप  कराते  हुए  कहा


"मॉम, मुझे  माफ करदो  मेने बहुत  से लोगो का दिल दुखाया  और सबसे  ज्यादा आपका । डैड के जाने के बाद आपने  मेरी हर  ज़रुरत  पूरी  की लेकिन मैं आपको  छोड़  कर  अपने सपने  के पीछे  भागती  रही ।

माँ देखो  ना अब्राहम भी  मुझे  छोड़  कर  चला  गया  मेरे दोनों बच्चे  जेसिका और लिओ भी  उसी के साथ  चले  गए  कहते  है  मैं उनकी माँ नही हूँ, सही  तो कहते  है  मेने कोनसा उन्हें अपने पेट से जना था  जो वो मुझे  अपनी माँ कहते  उन्हें तो मेने पैसे के बलबूते किराय की कोख में पाला था  ताकि मुझे  कोइ तकलीफ  ना उठानी  पड़े  और मेरा मॉडलिंग का करियर ख़राब  ना हो जाए " सुजेन ने कहा रोते हुए 


"बेटा इसी दिन का मुझे  डर  था  और देखो  आज  वो दिन आ  ही गया  मेने तुम्हे कितना समझाया  था  कि अपने सपने  और शोहरत  के पीछे  इतना मत  भागो  की सब  तुमसे दूर  होते चले  जाए।


अब्राहम तुमसे कितनी मोहब्बत  करता  था  उसे तुम्हारे प्रोफेशन  तक  से भी  कोइ आपत्ति  नही थी , वो तुम्हारी हर  गलती  को नादानी समझ  कर  माफ करता  रहता  तुमने उससे कहा की तुम शादी  के बाद भी  मॉडलिंग करना  चाहती  हो वो मान गया ।


तुमने उससे अभी  बच्चे और फैमिली आगे  बढ़ाने  से मना  किया वो उसमे भी  मान गया । कुछ  साल बाद तुमने उससे सरोगेसी से औलाद  पैदा करने को कहा क्यूंकि तुम उस समय  मशहूर  नही हुयी थी  अगर  तुम अपनी कोख  से बच्चा  पैदा करती  तो तुम्हारा फिगर  ख़राब  हो सकता  था । तुम चाहती  तो अपनी ही कोख  से अब्राहम की औलाद  को जन्म दे सकती  थी  क्यूंकि तुम एक सेहत  मंद  लड़की  थी । जो एक हष्ठ पुष्ठ औलाद  जन सकती  थी  लेकिन तुमने अपने सपने  के आगे  उस बेचारे  अब्राहम के सपनों को तोड़ दिया जिसकी बस  इतनी गलती  थी  कि वो तुमसे सच्ची  मोहब्बत  करता  था ।


सरोगेसी  से माँ बनने  के बाद भी  तुमने कभी  उन बच्चों को माँ का प्यार नही दिया तो वो आज  तुम्हे कैसे अपनी माँ समझ  सकते  है । सुबह  से लेकर  शाम  तक  तो तुम मशहूर  होने के लिए  मॉडलिंग एजेंसीज  में अपनी तस्वीरे  बनवाती  फिरती  थी  तो कभी  किसी ब्रांड का शूट  करती  फिरती  थी ।

तुम्हे तो पता  ही नही चला  की तुम्हारे बच्चे  कब  फीडर  से डाइनिंग टेबल  पर  बैठ  कर  खाने  के लायक  हो गए ।


मैं तुम्हे समझाती  थी  इसलिए  तुमने मुझसे  तंग  आकर  मुझसे  नाता ही तोड़ दिया क्यूंकि मैं तुम्हारे मॉडलिंग  करियर  में रूकावट  बन  रही  थी ।


अब देखो  क्या नतीजा  निकला अपने करियर  को अपने उपर  हावी करने  का। ना तो तुम्हारा हस्बैंड ही तुम्हारे पास  है  और ना तुम्हारे बच्चे  बस  कुछ  है  तो वो तुम्हारी मशहूरियत जो इस शहर  के हर  गली  नुक्कड़ पर  दिखाई  पड़  जाती है । वो भी  जब  तक  है  जब  तक  तुम बूढी नही हुयी हो उसके बाद तुम्हे कोइ पूछेगा  भी  नही।

फिर  गुज़ारना अपना बुढ़ापा  अकेले उन मैडलो  और आवार्डो के साथ  जो तुम्हे तुम्हारी मशहूरियत  ने दिए  " एमली ने कहा


"मॉम मुझे  माफ करदो  मेने अनजाने में बहुत  सी गलतियां कर  दी अपने आप  को मशहूर  बनाने  में मेने ना जाने कितने लोगो के दिलो को चोट  पंहुचा  दी, मॉम अब्राहम नही आया  मुझे  देखने  क्या " सुजेन ने रोते हुए  पूछा 


"नही बेटा वो नही आया और ना ही आएगा  , क्यूंकि तुमने उस की मोहब्बत  का गलत  फायदा उठाया  वो अब तक  तुम्हारी सारी गलतियों को तुम्हारी नादानी समझ  कर  माफ करता  रहा और तुमसे इस उम्मीद के साथ  मोहब्बत  करता  रहा  कि किसी दिन तो तुम अपने सपने  की मोहब्बत  से बाहर  आकर  उसकी मोहब्बत  को भी  अपने दिल में जगह  दोगी लेकिन तुमने तो उसे कभी  कुछ  समझा  ही नही अगर  कुछ  समझती  तो आज  ये नौबत  नही आती  और वो तुम्हारे साथ  होता


तुमने जरा  सी मशहूरियत  के लिए , अपने आप  को दुनिया की no.1 मॉडल  बनाने  के लिए  अपने पेट में पल  रहे  बच्चे  को ही मार दिया वो भी  उसके बाप की इज़ाज़त  के बिना। क्यूंकि वो तुम्हारी मशहूरियत  में रूकावट  बन  सकता  था  इस बात का पता  उसे जब  चला  तो उसने तुम्हे तलाक  देदी और तुमने भी  गुस्से में आकर  दस्तखत कर  दिए  उन तलाक  के पेपर  पर ।


अब वो कभी  नहीं आएगा  यहाँ आने  से पहले  मेने उसे फ़ोन  किया था  लेकिन उसने सब  जानते हुए  भी  मना  कर  दिया तुम्हारे पास आने  से। अब वो सिर्फ तुमसे नफरत  करता  है  मोहब्बत तो उसकी बहुत  पहले  मर चुकी  थी  अब तुम्हे अकेले ही अपनी जिंदगी गुज़ारना होगी। उन पेसो और मशहूरियत  के साथ  जो तुमने सारे रिश्ते गवा  कर  हासिल की है ।" एमली ने कहा


कुछ  हफ्तों बाद सुजेन घर  जा रही थी  अपनी माँ के साथ  उसने अब्राहम को फ़ोन  लगाया  लेकिन नंबर  बंद  जा रहा  था ,उसे सड़क  पर  जगह जगह अपनी ही तस्वीर  नज़र  आ  रही  थी  वो जो बनना  चाहती  थी  बन  गयी  थी  उसको हर कोइ जानता था , उसके पास बहुत  सारे पैसे थे  बस  नहीं थे  तो उसके  अपने उसका पति , उसके वो बच्चे  उसका वो घर, उसके पुराने दोस्त जिनसे उसने स्वयं रिश्ता तोड़ लिया था  और वो बच्चा  जिसे उसने खुद  अपने हाथो  से मार दिया था ।


सुजेन उदास रहने  लगी  थी , अब वो मॉडलिंग भी  नहीं करना  चाहती  थी  बस  सबसे  अपने गुनाहो की माफ़ी मांगना चाहती  थी  और उस बच्चे  से भी  जिसे उसने इस दुनिया में आने  से पहले  ही मार दिया था । उसका फिगर  ख़राब  होने की वजह  से।



Note = मैं माफ़ी चाहता  हूँ अगर  किसी को मेरी बात बुरी लगी  हो, लेकिन आज  कल  देखा  जा रहा  है  कि लोग सरोगेसी  का गलत  इस्तेमाल कर  रहे  है , सरोगेसी  सिर्फ और सिर्फ उन दंपत्तियों के लिए  है  जो औलाद  का सुख  प्राप्त नहीं कर  सकते। लेकिन आज  कल  लोग इसे किराय की कोख  समझ  कर  इसका गलत  फायदा उठा  रहे  है  पैसे के बलबूते पर ।ताकि उनका फिगर ख़राब  ना हो सके  और वो माँ भी  बन जाए।

   21
6 Comments

Pallavi

26-May-2022 10:00 PM

Nice story

Reply

Seema Priyadarshini sahay

26-May-2022 05:07 PM

बेहतरीन रचना

Reply

उम्दा पेशकश 👌👌

Reply